पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कमल का निशान इतनी जोर से दबाओ कि करंट इटली में लगे

कमल का निशान इतनी जोर से दबाओ कि करंट इटली में लगे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिवानी| भाजपाअध्यक्ष अमित शाह ने सोमवार को हरियाणा में चुनावी रैलियां कीं। इनमें कांग्रेस और मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर निशाना साधा। कहा, ‘जनता ने लगातार दो बार कांग्रेस को मौका दिया। लेकिन उसने क्या किया। राज्य विकास के पथ पर पिछड़ता ही गया। इस बार भाजपा को मौका दीजिए। सिर्फ कमल का बटन नहीं दबाइए। बल्कि इतनी जोर से दबाइए कि बटन हरियाणा में दबे और करंट इटली में महसूस हो।’अमित शाह ने तोहाना ढिगावा की रैलियों को संबोधित किया। ढिगावा में कहा, ‘मुख्यमंत्री हुड्डा को विकास की चिंता नहीं है। वे तो सिर्फ सोनिया दरबार में मुजरा करते हैं। चिंता तो सिर्फ अपनी कुर्सी बचाने की है। शाह ने कहा कि अब समय बदल रहा है। कांग्रेस जा रही है। भाजपा रही है। अगर हरियाणा में भाजपा की सरकार बनी तो यहां तेजी से विकास होगा। गुंडागर्दी खत्म हो जाएगी।’

सरकारीबसों पर नहीं लगेंगे राजनीतिक दलों के विज्ञापन:

नईदिल्ली|चुनावी राज्योंमें बस या अन्य सरकारी वाहनों में किसी पार्टी का विज्ञापन नहीं लगेगा। चुनाव आयोग ने इसके निर्देश जारी किए हैं। यह निर्देश हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के मद्देनजर किया गया है। दोनों राज्यों में 15 अक्टूबर को वोटिंग है।