पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिला हॉकी में टूटा भारत का सपना

महिला हॉकी में टूटा भारत का सपना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारतीय महिला हॉकी टीम का स्वर्ण पदक जीतने और रियो ओलिंपिक के लिए सीधे क्वालिफाई करने का सपना टूट गया। सोमवार को उसे सेमीफाइनल में मेजबान दक्षिण कोरिया से 1-3 से हार का सामना करना पड़ा। दक्षिण कोरिया ने पहले तीन क्वार्टर में एक-एक गोल दागा, जबकि भारतीय टीम अपना एकमात्र गोल पहले क्वार्टर में कर पाई। द. कोरिया का स्वर्ण पदक के लिए एक अक्टूबर को चीन के साथ मुकाबला होगा, जिसने अन्य सेमीफाइनल में जापान को 1-0 से हराया। भारतीय टीम कांस्य पदक के लिए इसी दिन जापान से मुकाबला करेगी। कोरियाई टीम डिफेंस, अटैक और तालमेल के मामले में भारतीय टीम पर भारी पड़ी। भारतीय टीम ने टुकड़ों-टुकड़ों में अच्छा खेल दिखाया, लेकिन यह जीत दिलाने के लिए काफी नहीं था। देरई किम ने तीसरे मिनट में ही मैदानी गोल दागकर कोरिया को 1-0 से आगे कर दिया। नमिता टोप्पो ने 11वें मिनट में कुछ डिफेंडरों को छकाने के बाद दाएं छोर से तेज तर्रार शॉट लगाते हुए बराबरी का गोल दाग दिया। हेयिलयंग हान ने 28वें मिनट में पेनल्टी कार्नर पर कोरिया का दूसरा गोल दाग दिया। मिहयुन पार्क ने 42वें मिनट में कोरिया का तीसरा गोल दागते हुए भारत का बचा-खुचा संघर्ष समाप्त कर दिया।