- Hindi News
- चरागाह भूमि पर अतिक्रमण को लेकर शिवसेना के साथ बजरंगदल
चरागाह भूमि पर अतिक्रमण को लेकर शिवसेना के साथ बजरंगदल
कस्बेमें 1500 बीघा जमीन पर से अतिक्रमण हटाने को लेकर शिवसेना ने कई बार उच्चाधिकारियों को ज्ञापन दिया लेकिन अतिक्रमण को हटाने को लेकर प्रशासन ने कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई।
शिवसेना द्वारा प्रशासन को 15 दिन का समय दिया गया था उसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई इसको लेकर शिवसेना के साथ बजरंगदल भी सहयोग में उतरा। है। बजरंग जिला सहसंयोजक राहुल प्रधान ने कलक्टर के नाम से ज्ञापन भेजकर बताया कि चारागाह भूमि से अतिक्रमण हटाने के लिए 15 दिन का समय प्रशासन को दिया गया था किंतु प्रशासन ने औपचारिकता पूरी करते हुए महज तीन बीघा जमीन से अतिक्रमण हटाया। इस कारण बजरंगदल शिवसेना में आक्रोश व्याप्त है।
ऐसी स्थिति को देखते हुए शिवसेना की ओर से निर्णय लिया गया है कि प्रशासन ने तुरंत प्रभाव से अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो इस मुद्दे पर बजरंगदल को समर्थन देते हुए प्रदर्शन किया गया जाएगा। इसके तहत कस्बा बंद करवाया जाएगा। इस मौके पर कमल सिंह गोपाल भांवसार गुलशन जैन मौजूद थे