- Hindi News
- सीआरपीएफ कैंप की जगह बनेगी सेंट्रल ट्राइबल यूनिवर्सिटी
सीआरपीएफ कैंप की जगह बनेगी सेंट्रल ट्राइबल यूनिवर्सिटी
सीआरपीएफ कैंप की जगह बनेगी सेंट्रल ट्राइबल यूनिवर्सिटी
जगदलपुर.छत्तीसगढ़में केंद्रीय आदिवासी विश्वविद्यालय जगदलपुर में कोंडागांव के जोबा में खुलेगा। इसके लिए करीब सात सौ एकड़ जमीन का चयन कर लिया गया है। पहले चरण में 200 एकड़ जमीन का अधिग्रहण होगा। इस जमीन पर दहीकोंगा का सीआरपीएफ का कैंप भी है। जिसे हटाया जाएगा। इसके लिए शनिवार को उच्च शिक्षा विभाग के एडिश्नल डायरेक्टर डीएन मेहर ने कोंडागांव के कलेक्टर को पत्र सौंपा। यह राज्य में खुलने वाली दूसरी सेंट्रल यूनिवर्सिटी है। इसका पहला बजट करीब एक हजार करोड़ रुपए से अधिक का होगा।