पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दिनदहाड़े मकान और मंदिर में चोरी

दिनदहाड़े मकान और मंदिर में चोरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कस्बेमें शनिवार को दिनदहाड़े बदमाशों ने चोरी की दो वारदातों को अंजाम दिया। वे गायत्री मंदिर और मकान का ताला तोड़कर आधा किलो चांदी के जेवर, 20 हजार रुपए और सोने का मंगलसूत्र ले गए। इन घटनाओं लेकर केस दर्ज कराए हैं।

पुलिस के अनुसार विष्णुप्रसाद वर्मा परिवार सहित जगदीश मंदिर के पास पटिट्यों की गली में किराए के मकान रहता है। वह अपने काम पर गया था। दोपहर में 2 बजे करीब प|ी दरवाजे की कुंदी पर ताला लगाकर खरीदारी के लिए दुकान पर चली गई। इससे घर सूना हो गया। कुछ देर बाद बच्चे घर पहुंचे तो उन्होंने ताला टूटा हुआ देखा। उनके बताने पर मैं वहां पहुंचा तब वारदात का पता चला।

चोर सूटकेस में रखे आधा किलो चांदी की दो जोड़ पायजेब सोने का मंगलसूत्र और 20 हजार रुपए ले गए। दूसरी वारदात गंगधार दरवाजे के पास स्थित गायत्री मंदिर में हुई। चोर मंदिर की दानपेटी का ताला तोड़कर उसमें से रुपए निकालकर ले गए।

इससे दो माह पूर्व भी मंदिर में चोरी हो चुकी है। एसएचओ महावीर सिंह शेखावत ने बताया कि हीरालाल शर्मा की रिपोर्ट पर केस दर्ज कर लिया है। संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है