पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिवसेना ने दिया मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन

शिवसेना ने दिया मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डग| शिवसेनाजिला प्रमुख प्रकाश आनंद ने कस्बे क्षेत्र की विभिन्न समस्यायों को लेकर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के नाम पर ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कहा गया है कि कस्बे में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। इसकी आवाज ना तो जनप्रतिनिधी उठा रहे है ना ही अधिकारी।

स्कूलों में जहां बच्चों का भविष्य बनना चाहिए वहां शिक्षा शिक्षकों के अभाव के कारण उनका जीवन अंधकारमय नजर रहा है। सीनियर सैकंडरी स्कूल जो कि 30 वर्ष पूर्व प्रारंभ हुआ था, लेकिन ना तो विज्ञान, बायो, गणित के संकाय यहां खुले हैं। वही विद्यालय में व्याख्याताओं के पद रिक्त चल रहे है। यही नहीं बालिका विद्यालय में भी शिक्षकों के अभाव में बालिकाओं ने विद्यालय में जाना कम कर दिया है। आनंद का कहना है कि मुख्यमंत्री का यह गृह जिला है उसके बावजूद भी जनता के साथ अन्याय किया जा रहा हैै। ज्ञापन में कहा गया है कि चिकित्सा क्षेत्र में रैफरल अस्पताल है लेकिन यहां जो मरीज आते हैं उन्हे बाहर रेफर कर दिया जाता है। ना तो यहां कोई सर्जन है और ना ही कोई स्पेशलिस्ट। एमडी का पद विगत 15 वर्षो से रिक्त है इस बीच में कोई पद भरे तो नाम मात्र के लिए चिकित्सक आए और चले गए। आपरेशन आज तक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डग में नहीं हुआ।