पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अतिक्रमण गंदगी पर चलाई जेसीबी

अतिक्रमण गंदगी पर चलाई जेसीबी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कस्बेमें प्रशासन ने कार्रवाई कर जगह-जगह लगे गंदगी के ढेर अतिक्रमण को जेसीबी से हटाया। इस दौरान दरा-अरनिया मार्ग पर भरे गंदे पानी को भी साफ किया गया। वहीं बर्डगुवालिया गांव में अतिक्रमण हटाया गया।

कस्बे मे दरा-अरनिया मार्ग पर गुलमोहर से रतनपुरा कालबेलिया बस्ती तक मुख्यमार्ग पर नाला निर्माण नहीं होने से सैट्रल बैक से अस्पताल तक गंदा पानी भरा हुआ था। भास्कर में छपी खबर से पीडब्ल्यूडी के अधिकारी हरकत में आए और गुलमोहर से बैंक तक जेसीबी चलाकर रोड पर जमा मलबा हटाकर मकानो के आगे गंदगी की सफाई की गई। दूसरी ओर मूंडला सरपंच संजय नागर ने बताया कि पंचायत के बर्डगुवालिया गांव मे मूंडला रोड पर बर्डगुवालिया के ग्रामीणों ने मकान चबूतरे एवं पत्थर की कोटकर अतिक्रमण कर रखे थे। जेसीबी मशीन चलाकर मूंडला रोड पर सम्पत नागर का मकान 45 जनो की मकान के आगे की चबूतरियां एवं पत्थर की कोट सहित अतिक्रमण हटाया गया। मौके पर बीडीओ रामकुंवार वर्मा, सचिव कानूनगो, पटवारी बाघेर चौकी के पुलिस प्रशासन मौके पर मौजूद रहे। हरिगढ़ में भी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई हो जाए तो लोगों को सुकून की नींद जाएगी

पनवाड़. कस्बे के मध्य स्टेट हाइवे पर गंदगी की सफाई करते जेसीबी मशीन।