फाइनल में जगह बनाना चाहेगा भारत
भारतीयहॉकी टीम शनिवार को चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचने के इरादे से उतरेगी। उसके सामने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान है। इससे यह मुकाबला और रोचक हो गया है। दूसरे सेमीफाइनल में दुनिया की नंबर एक टीम ऑस्ट्रेलिया और नंबर दो टीम जर्मनी के बीच मुकाबला होगा।
भारत अभी तक चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचने में नाकाम रहा है। उसके पास यह दाग धोने का अच्छा मौका है। मौजूदा टीम काे सिर्फ घरेलू माहौल का फायदा मिलेगा, बल्कि उसके पास इस साल पाकिस्तान को एशियन गेम्स के फाइनल में हराने की मनोवैज्ञानिक बढ़त भी है।
इसके अलावा भारतीय टीम ने कुछ दिनों पहले ही ऑस्ट्रेलिया को पांच मैचों की सीरीज में हराया था। पाकिस्तान की बात करें, तो वह तीन बार (1978, 1980 और 1984) चैंपियंस ट्रॉफी में खिताब जीत चुका है, लेकिन फिलहाल वह दुनिया की टाॅप-10 टीमों में भी शामिल नहीं है। उसकी रैंकिंग 11वीं है, जबकि भारत नौवें नंबर पर है।
05 मैचआपस में खेले हैं भारत-पाक ने।
01मैचही जीत सका है भारत (1982)
04बार(2002, 03, 04, 2012) जीता पाकिस्तान
हम जानते हैं कि भारतीय टीम को अब भी कई विभागों में सुधार करना है। हम पाकिस्तान को कमजोर नहीं आंक सकते हैं। ढिलाई तो किसी कीमत पर नहीं बरती जा सकती है। सरदारसिंह, भारतीयकप्तान।
सेमीफाइनलमें हमें भारत के खिलाफ खेलना है। मेजबान होने के नाते उसके खिलाड़ियों पर दबाव होगा और हम इसका फायदा उठाएंगे। शहनाजशेख, पाकिस्तानीकोच
भारतीय टीम से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी प्रशंसकों को।