- Hindi News
- आईएसएल में गोल करने में पीछे नहीं भारतीय खिलाड़ी
आईएसएल में गोल करने में पीछे नहीं भारतीय खिलाड़ी
इंडियनसुपर लीग फुटबॉल टूर्नामेंट में भारतीय खिलाड़ी गोल करने में आगे रहे हैं। लीग दौर समाप्त होने तक भारतीय फुटबॉलरों ने कुल 121 गोल में से 23 गोल दागने में सफलता हासिल की। फुटबॉल की महाशक्ति ब्राजील के खिलाड़ी ही लीग दौर में गोल करने के मामले में उनसे आगे रहे हैं। ब्राजीली खिलाड़ियों ने लीग में सबसे ज्यादा 26 गोल अपने नाम किए हैं।
भारतीय खिलाड़ियों में एफसी गोवा के रोमियो फर्नांडेज और चेन्नईयन एफसी के जेजे लालपेखलुआ 3-3 गोल के साथ सबसे आगे हैं। वहीं चेन्नईयन की ओर से खेल रहे ब्राजील के एलानो ब्लूमर ने लीग दौर में सर्वाधिक आठ गोल दागे हैं। ब्राजील के ही गुस्तावो डोस सांतोस (दिल्ली डायनामोज) पांच और आंद्रे सांतोस (एफसी गोवा) चार गोल करने में सफल रहे हैं। नॉर्थ-ईस्ट यूनाइटेड से खेल रहे स्पेन के कोक ने भी टीम के लिए चार गोल किए हैं।