फुटबॉल में भारतीय टीम हारी
मालदीवपर 15-0 से ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाली भारतीय महिला फुटबॉल टीम की खुमारी दूसरे मैच में ही उतर गई। उसे मेजबान दक्षिण कोरिया ने बुधवार को 10-0 से करारी शिकस्त दी। ग्रुप-ए के इस मैच में कोरियाई टीम हाफ टाइम तक 5-0 से आगे थी। कोरिया की ओर से यू योंगा ने चार गोल किए, जबकि जिओन गेउल ने हैट्रिक जमाई। जुंग सिओबलिन ने दो पार्क हीयोंग ने एक गोल दागा।
भारतीय टीम से उम्मीद थी कि वह कोरिया के खिलाफ जोरदार संघर्ष दिखाएगी, लेकिन यह मुकाबला एक तरफा साबित हुआ। कोरियाई खिलाड़ियों ने शुरू से ही मैच पर अपनी पकड़ रखी और आखिरी तक भारतीय टीम को गोल का कोई मौका नहीं दिया। मैच अब नौ मिनट का ही हुआ था कि मेजबान टीम ने 2-0 की बढ़त ले ली थी। पूरे मैच में भारतीय खिलाड़ी आक्रमण करने की बजाय रक्षात्मक ही रही। 53वें मिनट में भारतीय कप्तान बेम्बेम देवी को दूसरा यैलो कार्ड दिखाए जाने के कारण मैदान से बाहर जाना पड़ा। भारत का अगला मुकाबला 21 सितंबर को थाईलैंड से होगा।
उत्तर कोरिया ने महिला वर्ग में वियतनाम को 5-0 से हराया। दक्षिण और उत्तर कोरिया के बीच मौजूदा तनाव के बावजूद स्थानीय फुटबालप्रेमियों ने उत्तर कोरिया के खिलाड़ियों की हौसलाअफजाई की। फुटबॉल मुकाबले 14 सितंबर से शुरू हो गए हैं।
एशियाईखेलों की मशाल इंचियोन पहुंची
एशियाईखेलों की मशाल उद्घाटन समारोह से दो दिन पहले बुधवार को पहुंच गई जिसका 6000 किलोमीटर का आखिरी चरण का सफर शुक्रवार को खत्म होगा। उद्घाटन समारोह में गंगनम स्टाइल गायक पीएसवाय और चीन के पियानो वादक लांग लांग आकर्षण का केंद्र होंगे।
फुटबाल टूर्नामेंट रविवार को ही शुरू हो गया जिसमें पुरुष वर्ग में गत चैम्पियन जापान ने कुवैत को मात दी। जापान को दूसरा मैच इराक से खेलना है। दक्षिण कोरिया की महिला टीम भारत से खेलेगी। चीन ने इन खेलों में 900 खिलाड़ियों का सबसे बड़ा दल भेजा है जबकि सबसे छोटा दल ब्रूनेइ का है जिसमें सिर्फ 11 खिलाड़ी हैं।
कोरिया को हरा सकता है भारत: गुरुसाई दत्त
इंचियोन में दो दिन में यौन शोषण के दो मामले दर्ज