पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • केजरीवाल ने पहले ही दिन मांगा दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा

केजरीवाल ने पहले ही दिन मांगा दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इन तीन मसलों पर भी हुई बात

नीतीश का विधायक दल का नेता बनना अवैध

{गरीबों को सब्सिडी और मुआवजे पर केंद्र सरकार से मदद मांगी।

{ अवैध कॉलोनियों पर, केंद्र प्रस्ताव पारित कर चुका है।

{ स्कूल, कॉलेजों, अस्पतालों और पार्किंग के लिए जमीन पर।

नोटिस में यह

पार्टीने पिछले साल 31 मार्च को चार कंपनियों से चंदा लिया। ये फर्जी हैं। इनके पतों पर कंपनियों और निदेशकों को नहीं तलाशा जा सका, इसलिए पते दें। पार्टी 50-50 लाख रुपए की रसीद की पुष्टि करे। पार्टी को जिन लोगों ने रकम दी थी, उनका विवरण भी दें। नोटिस 9 फरवरी का है, जो बुधवार को पार्टी के पटेल नगर दफ्तर पहुंचा।

आयकर विभाग ने आप पर फर्जी कंपनियों से 2 करोड़ रुपए चंदा लेने को लेकर लगे आरोपों के सिलसिले में नोटिस भेजा है। पार्टी से 16 फरवरी तक सात सवालों का जवाब मांगा है। जवाब में केजरीवाल ने ट्वीट किया, वित्त मंत्रीजी अगर मैं दोषी हूं तो मुझे गिरफ्तार कर लीजिए।’ साथ ही केजरीवाल ने मुख्य न्यायाधीश एचएल दत्तू को भी पत्र लिखकर भाजपा और कांग्रेस के भी चंदे की जांच के लिए करने को कहा है। हालांकि आप प्रवक्ता आतिशी मार्लेना ने कहा कि पार्टी जांच के लिए तैयार है। उधर भाजपा ने कहा कि किसी खास पार्टी को निशाना बनाकर नोटिस जारी नहीं हुआ है।

नीतीश राष्ट्रपति से मिले, कहा बहुमत हमारे साथ

उधर,बिहार में मचे सियासी घमासान के बीच नीतीश कुमार आज शाम लालू प्रसाद, मुलायम सिंह समेत अपने सहयोगी 12 नेताओं के साथ राष्ट्रपति से मिले। उन्होंने बताया कि बिहार में जदयू के पास पूरा बहुमत है। हमारा राज्यपाल से आग्रह है कि मामले में तुरंत फैसला होना चाहिए। नीतीश 130 विधायकों के साथ दिल्ली में डटे हैं।

पटना | जदयूनेता और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पटना हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली। हाईकोर्ट ने जीतनराम मांझी के मुख्यमंत्री रहते हुए नीतीश को पार्टी विधायक दल का नेता चुने जाने को अवैध करार देते हुए इस पर रोक लगा दी है। बुधवार को कोर्ट ने इसे एक राजनीतिक मामला बताया अौर कहा, राज्यपाल का फैसला आने तक इंतजार करें। अगली सुनवाई 17 फरवरी को होगी।







शनिवार को शरद यादव की ओर से पार्टी के विधायकों और एमएलसी की बुलाई गई बैठक में नीतीश कुमार को विधायक दल का नेता चुना गया था। सीएम जीतन राम मांझी ने कहा था कि विधायक दल के नेता वह हैं और केवल उन्हें ही विधायकों की बैठक बुलाने का अधिकार है। इस मामले में मांझी समर्थक विधायक राजेश्वर राज ने सोमवार को पटना हाईकोर्ट में नीतीश कुमार को पार्टी विधायक दल का नेता चुने जाने को चुनौती देते हुए याचिका दायर की थी। जज एलएन रेड्डी और विकास जैन ने सुनवाई करते हुए कहा कि विधायक दल की बैठक बुलाने का अधिकार केवल सीएम को होता है और बिना उनकी मंजूरी के बैठक संवैधानिक तौर पर अवैध है। कोर्ट ने कहा कि जब सीएम मौजूद है, तो विधायक दल का फिर से नेता चुना जाना गलत है। कोर्ट ने स्पीकर पर टिप्पणी करते हुए कहा कि नीतीश को विधायक दल के नेता की मान्यता स्पीकर कैसे दे सकते हैं।

-----------------

मांझी को पहला मौका देने पर हमें ऐतराज नहीं:

इसके पहले नीतीश ने कहा, कि राज्यपाल चाहें तो पहले जीतन राम मांझी को ही बहुमत साबित करने का अवसर दें। हमें एतराज नहीं होगा। मांझी बहुमत साबित नहीं कर पाते हैं तो सरकार बनाने का अवसर मुझे मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि वे नरेंद्र मोदी की तरह बदले की भावना से काम नहीं करते हैं। नीतियों पर चलते हैं।

आज मिलेंगे मोदी से, देंगे 14 को शपथ में आने का न्यौता

भास्करनेटवर्क | नई दिल्ली

दिल्लीके अभूतपूर्व नतीजों के बाद अरविंद केजरीवाल ने पहले ही दिन से अपना काम शुरू कर दिया। दिल्ली के लिए पूर्ण राज्य का दर्जा मांगने घर से निकले। पहले शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू से मिले। फिर गृहमंत्री राजनाथ सिंह से। उनके साथ मनीष सिसोदिया भी मौजूद थे। मुलाकात के बाद सिसोदिया ने बताया कि दोनों ही नेताओं ने उन्हें भरोसा दिया है कि केंद्र बिना राजनीतिक भेदभाव के दिल्ली सरकार के साथ मिलकर काम करेगी।

सिसोदिया ने कहा, ‘हमें दिल्ली में बहुत सारे मामलों में केंद्र की मदद की दरकार रहेगी। दिल्ली का पूर्ण विकास तभी होगा जब केंद्र का सहयोग मिले।’ केजरीवाल बुधवार देर शाम राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से भी मिले। अब वह गुरुवार सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेंगे। उन्हें 14 फरवरी को रामलीला मैदान में होने वाले अपने शपथ समारोह के लिए आमंत्रित करेंगे। मोदी ने केजरीवाल को 67 सीटें जीतने पर फोन करके बधाई दी थी। केजरीवाल ने नायडू और राजनाथ को भी शपथ समारोह में आने का न्यौता दिया है।

शेष| पेज 4





----------------------------



----------------------------

----------------------------

मानहानि केस : केजरीवाल को पेशी से छूट

दिल्ली की एक अदालत ने केजरीवाल को आपराधिक मानहानि केस में निजी तौर पर पेश होने से छूट दे दी। हालांकि कोर्ट ने उन्हें 17 मार्च को पेश होने का निर्देश दिया है। केजरीवाल के खिलाफ यह मामला एक वकील ने दायर किया था। केजरीवाल ने इस आधार पर छूट मांगी थी कि उन्हें बुधवार को गृहमंत्री से मिलना है।

-----------------------

सोनिया से मिले माकन, इस्तीफे की पेशकश

अपनी जमानत जब्त करा बैठे कांग्रेस नेता अजय माकन पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिले। उन्होंने कांग्रेस की हार की जिम्मेदारी लेते हुए महासचिव पद से इस्तीफे की पेशकश की। माकन पार्टी के चुनाव अभियान के प्रभारी थे। उन्होंने हार के तुरंत बाद ही कह दिया था वह इस्तीफा दे देंगे।

----------------

किरण बोलीं - फतवे ने हरा दिया

भाजपा की किरण बेदी ने अपनी हार का दोष इमाम अहमद बुखारी पर मढ़ा है। किरण ने इसे लेकर चुनाव आयोग को चिट्ठी भी लिखी है। उन्होंने कहा, फतवा दिमाग पर असर डालता है। मैं जीत रही थी। पर कुछ इलाकों में फतवा जारी होने के बाद वोटिंग में गिरावट शुरू हो गई।

------------------------

आप के भी 23 विधायकों पर आपराधिक मामले, 44 करोड़पति

- आप के 34 फीसदी विधायकों पर आपराधिक केस।

- भाजपा के 33 फीसदी विधायक दागी (तीन में से एक)।

- 36 फीसदी विधायकों पर केस थे 2013 में।

- किसी भी विधायक पर हत्या, रेप जैसा गंभीर केस नहीं। संभवत: देश में पहली बार।

- 63 फीसदी विधायक करोड़पति, पिछली बार 73 फीसदी थे।

- 16 फीसदी (11) विधायकों की संपत्ति 10 करोड़ रुपए से ज्यादा।

दिल्ली में राष्ट्रपति भवन के बाहर समर्थक विधायकों के साथ नीतीश।

गृहमंत्री राजनाथ से यूं मिले केजरीवाल।