पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • श्रीलंका को हरा टीम इंडिया के युवा वर्ल्ड कप फाइनल में

श्रीलंका को हरा टीम इंडिया के युवा वर्ल्ड कप फाइनल में

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अनमोलप्रीतसिंह (72) और सरफराज खान (59) की शानदार बल्लेबाजी आैर लेफ्ट आर्म स्पिनर मयंक डागर (3/21) की तूफानी गेंदबाजी से भारत ने अंडर 19 वर्ल्ड कप क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। भारत ने सेमीफाइनल में श्रीलंका को 97 रन से हराया। 14 फरवरी को होने वाले फाइनल में भारत का मुकाबला बांग्लादेश-वेस्टइंडीज के बीच दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा।

श्रीलंकाई टीम ने टॉस जीतने के बाद भारत को पहले बल्लेबाजी का मौका दिया। भारतीय बल्लेबाजों ने 50 ओवर में 9/267 रन बनाए। इसके बाद गेंदबाजों ने श्रीलंकाई पारी को 42.4 ओवरों में 170 रन पर समेट कर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

टीम स्कोर : सबसेबड़े टीम स्कोर का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया (6/480 रन वि. केन्या, 2002 में) के नाम है।

सर्वािधकरन : सबसेज्यादा रन आयरलैंड-इंग्लैंड के इयॉन मोर्गन ने बनाए हैं। उन्होंने 13 मैचों की 13 पारियों में दो शतक, तीन अर्धशतक के साथ 606 रन बनाए हैं।

व्यक्तिगतस्कोर: सबसेबड़े व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के डोनोवॉन पैगॉन (176 रन वि. स्काॅटलैंड, 2002 में) के नाम है।

सबसेतेज अर्धशतक : भारतके ऋषभ पंत ने इसी वर्ल्डकप में नेपाल के खिलाफ महज 18 गेंदों में 50 रन पूरे किए।

भारत ने पाक के रिकॉर्ड की बराबरी की : भारतने पांचवीं बार फाइनल में पहुंचकर पाकिस्तानी रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। भारतीय टीम 2000, 2008, 2012 में चैंपियन बनी, जबकि 2006 के फाइनल में पाकिस्तानी से हारी। पाक टीम दो बार खिताब जीतने में सफल रही जबकि तीन बार उसे रनरअप ट्रॉफी से संतोष करना पड़ा।

सबसेज्यादा जीत : सबसेज्यादा जीत का रिकॉर्ड टीम इंडिया के नाम है। भारत ने अब तक खेले कुल 70 मैचों में से 52 में जीत दर्ज की है।

67 क्रिकेटर2000 के अंडर-19 विश्व कप से विश्व की कई सीनियर टीमों में जगह बनाने में सफल रहे।

03अंडर-19के खिलाड़ी (ब्रायन लारा, इंजमाम उल हक आैर सनथ जयसूर्या) ने सीनियर वनडे में 10 हजार से ज्यादा रन बनाए।

13अंडर-19गेंदबाजों ने टेस्ट पदार्पण में पांच या उससे ज्यादा विकेट झटके।

04खिलाड़ियोंने अंडर-19 के बाद टेस्ट पदार्पण में शतक जड़ा। ये हैं-मार्टिन गुप्टिल, रॉब निकोल, माइकल लैंब आैर फिल ह्यूज।

इसी टूर्नामेंट की देन हैं युवी, विराट, रोहित, जडेजा

टीमइंडिया की वर्तमान टीम के चार धुरंधर अंडर-19 वर्ल्ड कप टीम के सदस्य रह चुके हैं। विराट कोहली 2008 की अंडर-19 वर्ल्ड कप विजेता टीम के कप्तान थे। उस टीम में रवींद्र जडेजा उपकप्तान थे। इनके अलावा युवराज सिंह 2000 की विजेता टीम के सदस्य थे जबकि रोहित शर्मा 2006 की उपविजेता टीम में खेले।

अनमोलप्रीत चमके : भारतीयपारी में अनमोलप्रीत ने 92 गेंदों में छह चौके और एक छक्का लगाकर 72 रन की पारी खेली जबकि सरफराज ने 71 गेंदों में छह चाैके और एक छक्का लगाकर 59 रन बनाए। दोनों बल्लेबाजों ने तीसरे विकेट के लिए 96 रन की साझेदारी की। वाशिंगटन सुंदर ने 45 गेंदों में 43 रन बनाए। श्रीलंकाई पारी में कामिंडू मेंडिस ने 39 आैर शामू अशान ने 38 रन बनाए। भारत के अवेश खान ने नौ ओवर में 41 रन देकर दो और मयंक डागर ने 5.4 ओवर में 21 रन देकर तीन विकेट लिए।

खबरें और भी हैं...