- Hindi News
- National
- पटवारी परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के लिए दो स्पेशल ट्रेन चलेंगी, 15 कोच बढ़ेंगे
पटवारी परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के लिए दो स्पेशल ट्रेन चलेंगी, 15 कोच बढ़ेंगे
जोधपुर। पटवारीपरीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेलवे जोधपुर, बाड़मेर भगत की कोठी तथा जोधपुर नागौर के बीच 13 फरवरी को स्पेशल किराया ट्रेन चलाएगा। जोधपुर से जुड़ी 8 ट्रेनों में 12 13 फरवरी को 15 कोच भी अतिरिक्त लगाए जाएंगे। रेलवे प्रवक्ता ने बताया कि पटवारी परीक्षा के लिए जोधपुर से ट्रेन संख्या 04821 शनिवार सुबह 6:45 बजे रवाना होकर 10:05 बजे बाड़मेर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04822 बाड़मेर से अपराह्न 4 बजे रवाना होकर शाम 07:25 बजे भगत की कोठी आएगी। इसी तरह जोधपुर से नागौर के लिए ट्रेन संख्या 04801 जोधपुर से अपराह्न शनिवार 4:10 बजे रवाना होकर शाम 6:55 बजे नागौर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04802 नागौर से शाम 7:30 बजे रवाना होकर रात 10:30 बजे जोधपुर आएगी। जोधपुर-भटिंडा पैसेंजर में 12 फरवरी जोधपुर-भोपाल पैसेंजर में 13 फरवरी को 2-2 कोच अतिरिक्त लगाए जाएंगे। वहीं 12 13 फरवरी, दोनों दिन बाड़मेर-जोधपुर पैसेंजर, जोधपुर-बिलाड़ा पैसेंजर, जोधपुर-बाड़मेर पैसेंजर, बाड़मेर-मुनाबाव पैसेंजर, जोधपुर-इंदौर रणथम्भौर एक्सप्रेस में दो-दो तथा जोधपुर-जयपुर इंटरसिटी में एक कोच अतिरिक्त जोड़ा जाएगा।
लगेंगेअतिरिक्त डिब्बे
जयपुर | रेलवेने पटवारी परीक्षा के कारण 26 ट्रेनों में 51 अतिरिक्त डिब्बे की बढ़ोतरी की है। उ.प. रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी तरुण जैन ने बताया कि 13 फरवरी को जयपुर-हिसार 02, हिसार-जयपुर 02, जयपुर-उदयपुर-जयपुर 02 जोधपुर-भोपाल 02 बाड़मेर-जोधपुर 02 जोधपुर-बिलाड़ा-जोधपुर 02 जोधपुर-बाड़मेर 02 बाड़मेर-मुनाबाव-बाड़मेर 02 जोधपुर-भटिंडा 02 भटिंडा-लालगढ़ 02 जयपुर-जोधपुर-जयपुर 01 बीकानेर-सूरतगढ़ 02, जयपुर-उदयपुर-जयपुर 02, अजमेर-उदयपुर-अजमेर 02 उदयपुर-चित्तौडगढ-उदयपुर 02, इन्दौर-जोधपुर-इन्दौर 02, जयपुर-अलवर-जयपुर 02 जयपुर-हिसार में 02 डिब्बे की बढ़ोतरी की गई है।