पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • यूपी विजार्ड्स ने पंजाब काे 4 1 से हराया

यूपी विजार्ड्स ने पंजाब काे 4-1 से हराया

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हॉकीइडिया लीग में गोंजालो पेईलट के शानदार दो गोलों के दम पर यूपी विजार्ड्स ने पंजाब वॉरियर्स को 4-1 से हरा दिया। यूपी की आठ मैचों में यह चौथी जीत है और वह 23 अंकों के साथ तालिका में तीसरे स्थान पर है। पंजाब आठवें मैच में अपनी चौथी हार के बाद 22 अंकाें के साथ यूपी से एक कदम नीचे चौथे स्थान पर है। दूसरे स्थान की टीम कलिंगा के भी यूपी के समान 23 अंक हैं।

मैच में पंजाब ने पेनल्टी कॉर्नर का लाभ उठाते हुए 10वें मिनट में ही 1-0 की बढ़त बना ली लेकिन इसके बाद टीम को कोई भी खिलाड़ी एक गोल भी नहीं कर सका। पंजाब की ओर से एकमात्र गोल मार्क ग्लेघोर्न ने किया। मेजबान यूपी को मिले दोनों पेनल्टी कॉर्नर पर गोल गोंजालो पेईलट ने किया। उन्होंने पहला गोल 19वें मिनट में और दूसरा गोल 32वें मिनट में दागकर 2-1 की बढ़त बना ली। 43 वें मिनट में यूपी के आगस्टिन मजिल्ली ने मैदानी गोल कर स्कोर 4-1 कर दिया।

खबरें और भी हैं...