पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नौकरी का झांसा देकर युवक से ठगी

नौकरी का झांसा देकर युवक से ठगी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | हरनावदाशाहजी

स्थानीयनिवासी एक युवक को नौकरी का झंासा देकर ठगी का मामला सामने आया है। एफआईआर दर्ज करवाने के लिए युवक भटक रहा है, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। पीडि़त राकेश कुमार मेहरा ने बताया कि कुछ लोगों ने नौकरी का प्रलोभन देकर साक्षात्कार के लिए उसे चित्तौडग़ढ़ बुलाया था। युवक बुलावे पर चित्तौडग़ढ़ पहुंचा, तो वहां साढ़े 10 हजार रुपए जमा करवा लिए। इस पर उसे एक किट देकर अन्य चार लोगों को जोडऩे पर प्रमोशन देने की बात कही। आरोपियों ने पहले ऑफिस का काम बताया। इसके बाद प्रशिक्षण देकर अन्य युवकों को फोन पर बुलाने की बात कही। साथ ही कहा कि इससे ही उसे कमीशन दिया जाएगा। युवक ने फर्जीवाड़े का काम करने से इनकार किया, तो उसे धमकी देकर भगा दिया। मेहरा ने बताया कि गांव लौटने पर उसने थाने पहुंचकर शिकायत की, तो उसे चित्तौडग़ढ़ थाने जाने के लिए कहा।