यूएई ने भारत को 5-0 से हराया
17वेंएशियन गेम्स के फुटबॉल मुकाबले में भारतीय पुरुष टीम की शुरुआत निराशाजनक रही। यूएई ने सोमवार को उसे ग्रुप मुकाबले में 5-0 से एकतरफा शिकस्त दी। गेम्स का औपचारिक उद्घाटन 19 सितंबर को है, लेकिन फुटबॉल मुकाबले 14 सितंबर से शुरू हो चुके हैं। ग्रुप-जी के इस मैच में यूएई ने पहले 20 मिनट में ही तीन गोल कर जीत पक्की कर ली थी। हाफ टाइम तक स्कोर 3-0 ही था। दूसरे हाफ में भी उसने दो गोल दागे। यूएई के कप्तान सईद अलकसिरी (13वें, 15वें, 64वें मिनट) ने हैट्रिक जमाई। एक गोल अल अहबाबी (20वें) ने किया। जबकि एक आत्मघाती गोल भारत के झिंगन संदेश (82वें) ने किया।
भारतीय पुरुष टीम महिला टीम से प्रेरणा लेने में नाकाम रही, जिसने अपने पहले मैच में मालदीव को 15-0 से हराया था। भारतीय फॉरवर्डों, मिडफील्डरों और डिफेंडरों में कोई तालमेल नहीं था। यूएई ने सभी गोल काउंटर अटैक से किए, जिन्हें रोकने का दम भारतीय डिफेंडरों प्रीतम कोटल, संदेश झिंगन, जायनर लारेंसो और नारायण दास नहीं दिखा सके।
टीम अब 21 सितंबर को थाईलैंड से भिड़ेगी।
पुरुष वर्ग के एक अन्य मुकाबले में उत्तर कोिरया ने चीन को 3-0 से करारी िशकस्त दी। मैच के दौरान कोिरया के योंग िजक (दाएं) और चीन के चांग फेया के बीच गेंद की िनयंत्रण की कशमकश।