पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुलिया के बाइपास से खेतों में भर रहा पानी

पुलिया के बाइपास से खेतों में भर रहा पानी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नांगलियाखेडीके समीप डग-भवानीमण्डी मेगा हाइवे रोड पर पुलिया बनने के एक माह बाद भी इस पर आवागमन शुरू नहीं किया गया है। पुलिया निर्माण के दौरान बनाए बाइपास पर डाली गई मिटटी के ढेर की वजह से लाेगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

इसकी वजह से बारिश के दौरान यहां पानी जमा हो जाता है, जो आसपास के खेतों में चला गया है। इससे खेत लबालब हो गए हैं। किसानों की फसलें गल रही हैं। किसान बापूलाल ने बताया कि पानी भरने से उसके खेत मे उगी सोयाबीन की फसल गल रही है। बार-बार बाइपास पर जमा मिटटी खोदकर पानी की निकासी करनी पड़ती है।इस संबंध में उपसंरपच प्रतिनिधि धूमसिह ने बताया कि इस बाइपास की वजह से कई बाइक सवार रिपस कर गिरते रहते यह बाइपास अन्धे मोड की तरह है।

ठेकेदार द्वारा पुलिया के दोनो तरफ गिटटी नही डालने से पुलिया पर वाहन नही निकल सकते। इस समस्या से कई बार कलेक्टर को अवगत कराया है। ग्रामीणों ने पुलिया पर आवागमन शुरू कर समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।

करावन. नांगलियाखेड़ी पुलिया के बाइपास की मिट्टी खोद कर पानी की निेकासी करता किसान।