पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 4 दिन भरतपुर में रहेंगे सर संघचालक भागवत

4 दिन भरतपुर में रहेंगे सर संघचालक भागवत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भरतपुर. राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरसंचालक मोहन भागवत इस माह 4 दिन भरतपुर में रहेंगे। उनका यहां 20 से 23 फरवरी तक का प्रवास का कार्यक्रम है। इस दौरान वे कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सह प्रांत प्रचारक जयपुर प्रमुख निम्बाराम ने पत्रकार वार्ता में बताया कि प्रवास के दौरान सरसंघ चालक भागवत राजस्थान क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की विभिन्न श्रेणियों की बैठकें लेंगे। यह बैठक आदर्श विद्या मंदिर केशव नगर में होगी। उन्होंने बताया कि राणा सांगा स्मृति समारोह में 20 फरवरी को भागवत का उद्बोधन होगा। इसी तरह 22 फरवरी को महाराजा सूरजमल स्मारक पर भागवत माल्यार्पण करेंगे। इसी दिन दोपहर 2.30 बजे भरतपुर, डीग, धौलपुर जिला के स्वयंसेवकों के लोहागढ़ स्टेडियम में होने वाले नव चैतन्य संगम में हिस्सा लेंगे। 23 फरवरी को को सुबह 10 बजे बझेरा अपना घर में नवनिर्मित शिशु एवं बाल गृह तथा सेवा गृह का लोकार्पण होगा।

यहीं आवासीय महिला सदन द्वितीय का भूमि पूजन कार्यक्रम है। दोनों कार्यक्रमों में सरसंघचालक हिस्सा लेंगे और शाम 5 बजे जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। वहां 24 को जयपुर में प्रदेश के प्रमुख संतों के साथ वार्तालाप होगा। पत्रकार वार्ता में विभाग संघ चालक महेन्द्र सिंह मग्गो, जिला प्रचार प्रमुख डॉ. बीके गुप्ता, नगर प्रचार प्रमुख डॉ. मानवेन्द्र चतुर्वेदी आिद कार्यकर्ता मौजूद थे।