चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
डीग| पुलिसने स्कार्पिओ गाडी़ चुराने के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
कार्यवाहक थाना इंचार्ज विशाल सिंह ने बताया कि आलम उर्फ बिज्जु पुत्र इब्राहिम मेव निवासी भीलमका उसके साथी तीन चार माह पूर्व बंधा दरवाजे से एक स्कार्पियो गाड़ी को चुरा ले गए थे। इस मामले में मंगलवार को आरोपी आलम को गिरफ्तार किया गया है।