स्वरोजगार के लिए बनेगी योजना
भरतपुर | लुपिनफाउंडेशन की ओर से संचालित रूपवास एवं डीग में समूहों के सदस्यों की बैठक कर क्लस्टर लीडरों का चयन कर लिया गया है। महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम प्रभारी शालो हेम्ब्रोम ने बताया कि रूपवास पंचायत समिति क्षेत्र के 23 समूहों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की बैठक जरैला गांव में हुई। क्लस्टर के सभी समूहों की बचत राशि क्लस्टर स्तर पर ही रखी जाएगी ताकि इस राशि से क्लस्टर के समूह स्वरोजगार का बड़े स्तर का कार्य शुरू कर सकेंगे। इन बैठकों में 20 क्लस्टर लीडरों का चयन किया गया। सभी लीडरों को लुपिन फाउण्डेशन द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि वे ब्लाॅक स्तर पर बना सकें एवं अपने क्लस्टर के समूहों के कार्यों का लेखा-जोखा रख सकें।