संदिग्ध को पकड़कर पुलिस को सौंपा
जनूथर | कस्बेमें मंगलवार दोपहर को जनूथर-नगर मार्ग पर ट्रक के नाले में फंसने पर उसमें से भागे लोगों में से एक संदिग्ध व्यक्ति को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। डीग पुलिस ने बताया कि ट्रक के फंसने पर उसमें से उतरकर भाग रहे एक व्यक्ति को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। जिसे पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। ट्रक मालिक को बुलाया गया है।