पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिना कनेक्शन के रहे हैं बिजली के बिल

बिना कनेक्शन के रहे हैं बिजली के बिल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जनूथर | जयपुरविद्युत वितरण निगम डीग की लापरवाही के चलते क्षेत्र के गांव श्योरावली में पिछले पांच माह से कई उपभोक्ताओं के यहां बिना कनेक्शन के बिजली के बिल रहे हैं। कृषि विज्ञान क्लब सदस्य देशराज सिंह ने बताया कि श्योरावली निवासी रणवीर, विजयपाल, सोहनलाल, गणेलाल , वीरसिंह के यहां अक्टूबर माह में नए कनेक्शन जारी किए गए हैं। लेकिन आज तक उनके यहां तो खंभा लगाया गया है और ही एलटी तार लगाया गया है। उनके यहां पर कर्मचारियों ने विद्युत मीटर को खूंटी पर रख दिया है। यह कहकर कि 2-3 दिन में खंभा लगाकर एलटी तार से कनेक्शन कर दिया जाएगा। लेकिन 5 माह बीत जाने के बाद भी ग्रामीणों को बिजली का कनेक्शन नहीं किया गया है। जबकि विद्युत निगम बिल भेज रहा है। कनिष्ठ अभियंता धर्मवीर ने बताया कि मैंने अभी कार्यभार संभाला है। जानकारी कर समाधान करा दिया जाएगा।