परसादी लाल की पुण्यतिथि मनाई
डीग | बजरंगविद्यालय समिति के संस्थापक पंडित परसादीलाल शर्मा की 11 वीं पुण्यतिथि पर गुरुवार को महिला काॅलेज के सभागार में श्रद्वांजलि सभा हुई। इसमें दो मिनट का मौन रखा गया। कार्यक्रम में पूर्व कृषि अधिकारी रमेश चन्द शर्मा, प्रो. डीसी निमेश, महेशचंद शर्मा, डॉ. नयनतारा द्विवेदी, सतीश चन्द शर्मा, सुशील कुमार शर्मा, शुभम पचौरी, आकाश कुमार शर्मा, रतनेश शर्मा, आदि उपस्थित थे। इससे पहले पूर्व चेयरमेन पं. सुरेश चन्द शर्मा ने परसादीलाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।साथ ही समीक्षा बैठक में चर्चा हुई।