- Hindi News
- जान देने आया जोड़ा, ट्रेन आई तो प्रेमिका को साइड कर पीट डाला
जान देने आया जोड़ा, ट्रेन आई तो प्रेमिका को साइड कर पीट डाला
अंबाला | अंबालाकी युवती आैर चंडीगढ़ का सोनू करीब डेढ़ बजे रेलवे लाइन पर पहुंचे। दोनों ही अपनी जान देना चाहते थे। दाेनों ट्रैक के बीचों-बीच खड़े भी हो गए। लेकिन जब ट्रेन बिल्कुल पास गई तो युवक ने फिल्मी स्टाइल में युवती का हाथ खींचा और उसे एक साइड कर दिया। ड्रामा यहीं खत्म नहीं हुआ।
इसके बाद युवक ने युवती को पीटना शुरू कर दिया। यह होता देख मौके पर लाेग जुटने लगे। इसके बाद युवक भाग गया। रोते-रोते लड़की ने बताया कि वह अंबाला की है। जीरकपुर के एक होटल में काम करती है। वह बलटाना में पीजी रहती है। चंडीगढ़ के रहने वाले सोनू के साथ उसका अफेयर चल रहा था। इसी बीच उसे पता चला कि सोनू शादीशुदा है। इसके बाद वह उससे दूर रहने की कोशिश करने लगी। उधर, घरवाले सोनिया की कहीं शादी की बात चला रहे थे। जब सोनू का यह पता चला तो वह सोनिया पर दबाव बनाने लगा कि वह किसी और से शादी करे। युवती ने बताया कि सोनू के कारण उसके दो रिश्ते पहले भी टूट चुके हैं। बुधवार को सोनू उससे मिला और इसके बाद हमने सुसाइड करने का फैसला किया। दोनों ने ट्रेन के नीचे आने की कोशिश की, पर ऐन वक्त पर साेनू ने उसका हाथ खींच लिया। ट्रेन जाने के बाद सोनू ने उसकी जमकर िपटाई की।