ट्रक की चपेट में आने से दादी- नाती घायल
कामां | डीगमार्ग पर गांव घाटा के निकट रविवार को ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दादी नाती घायल हो गए। एएसआई मोहनसिंह ने बताया कि हरियाणा के झिरका फिरोजपुर के गांव दूगरी निवासी विश्राम गुर्जर अपनी दादी पंखी के साथ बाइक से गांव घाटा रिश्तेदारी में जा रहे थे। अचानक अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से दोनों घायल हो गए। जिन्हें कस्बा के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रैफर किया गया है।