पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में सलोनी शर्मा रहीं प्रथम

सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में सलोनी शर्मा रहीं प्रथम

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भरतपुर | ब्रजसामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में कुम्हेर की सलोनी शर्मा प्रथम रहीं है। प्रतियोगिता संयोजक पूर्व शिक्षा उपनिदेशक डॉ. दाऊदयाल गुप्ता ने बताया कि प्रतियोगिता में सोनी एकेडमी पब्लिक स्कूल की पारूल बंसल द्वितीय तथा किशन लाल जोशी रा.उ.मा. विद्यालय डीग के अर्जुन ठाकुर तृतीय स्थान पर रहे।

समन्वयक योगेश कुमार शर्मा ने बताया कि जिला स्तर पर प्रथम प्रतियोगी को 3100 रुपए, द्वितीय को 2100 रुपए एवं तृतीय विजेता को 1500 रुपए का नगद पुरस्कार भरतपुर स्थापना दिवस पर 19 फरवरी को दिया जाएगा। प्रथम विजेता को 1500 रुपए, द्वितीय को 1000 रुपए तथा तृतीय विजेता को 500 रुपए राशि का पुरस्कार दिया जाएगा। विजेताओं को 16 फरवरी को भाषण में पुरस्कृत किया जाएगा।