बसपा का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित
डीग. बहुजनसमाज पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन शनिवार को कस्बा की जगवाइन धर्मशाला में प्रदेश अध्यक्ष भगवान सिंह बाबा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ। इस मौके पर प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ताओं को संगठित होकर पार्टी की गतिविधियों की जानकारी जन जन तक पहुंचानी होगी। सम्मेलन में विशिष्ट अतिथि लोक सभा प्रभारी मोती सिंह जाटव ,प्रताप सिंह, गोपाल प्रसाद इन्द्रोलिया ,भूरी सिंह एडवोकेट ने भी विचार व्यक्त किए। संचालन किस्सो सिंह ने किया।