पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अवैध खनन देखा तो डीसी ने दिए अंकुश लगाने के निर्देश

अवैध खनन देखा तो डीसी ने दिए अंकुश लगाने के निर्देश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संभागीयआयुक्त विकास एस भाले ने मंगलवार को निरीक्षण किया तो गांवों में बजरी की चक्कियां चलती देख अफसरों को प्रभावी अंकुश लगाने की हिदायत दी।

उन्होंने एसडीएम कार्यालय में बैठक लेकर निर्देश दिए। संभागीय आयुक्त ने डीग के गांव अडावली, अजारी, टोड़ा पहाड़ी क्षेत्र के गांव मूगस्का सोमका के पहाड़ों में हो रहे अवैध खनन तथा वहां संचालित हो रही बजरी पीसने की चक्कियों को देखा। उन्होंने कहा कि अधिकारी संबंधित विभाग से समन्वय स्थापित कर इन स्थानों पर चक्कियों को बंद कराएं। अवैध खनन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई के लिए भी बात की जा रही है। जल्द ही इसे सफल बनाया जाएगा। संभागीय आयुक्त के अवैध खनन निरीक्षण के दौरान एडीएम डीग राधेश्याम मीणा, कामां एसडीएम बल्देवराम चौधरी, पहाड़ी एसडीएम शेलेष सुराणा, सीओ राजपाल गोदारा, वन विभाग के अधिकारी मौजूद थे।

कामां. संभागीय आयुक्त निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देश देते हुए।

प्रशासन ने भेजी झूठी सूचना: हरिबोल बाबा

ब्रजके पर्वतों की रक्षा के लिए आंदोलन कर रहे हरिबोल दास बाबा ने बताया कि राजस्थान उच्च न्यायालय में अवैध खनन पर प्रतिबंध के संबंध में दायर याचिका पर प्रशासन की ओर से हलफनामा पेश कर क्षेत्र में अवैध खनन बंद होने की सूचना दे दी गई थी, लेकिन संभागीय आयुक्त के निरीक्षण के दौरान प्रशासन के इन दावों की पोल खुलती नजर आई। जब अवैध खनन बजरी पीसने की चक्कियां चलती हुई पाई गई।