- Hindi News
- नील गाय बाइक से टकराई एक की मौत, दो घायल
नील गाय बाइक से टकराई एक की मौत, दो घायल
पहाडी़। बरखेडा़गांव के समीप नील गाय से एक बाइक भिड़ गई, जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई और दो घायल हो गए।
सहसन जुरहरा निवासी तीन व्यक्ति एक ही बाइक पर सवार होकर हुसैका से सहसन जा रहे थे। बरखेडा़ गांव के पास अचानक रोड पर नील गाय गई, जिससे बाइक भिड़ गई। इससे बाइक सवार सहसन निवासी 65 वर्षीय नियाजुद्दीन की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उस्मान पुत्र नियादीन बसीर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, यहां से घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल के लिए रैफर किया गया है।
कारपेड़ से टकराई
डीग। डीग-नगरमार्ग पर पान्हौरी गांव के पास कार पेड़ से टकरा गई, जिसमें दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। जिन्हें भरतपुर रैफर कर दिया गया। पुलिस के अनुसार सोमवार को पहाडी़ में तैनात बेढम निवासी महेन्द्र कांस्टेबल की ट्रक की टक्कर से मौत हो गई थी। जिसकी गमी में पुन्हाना निवासी कैला प|ी कमल, मीना प|ी मनोज कार से बेढम गांव जा रही थी। पान्हौरी गांव के पास कार पेड़ से टकरा गई, जिसमें महिलाएं घायल हो गईं। घायलों को डीग में भर्ती कराया गया, जहां से दोनों को भरतपुर रैफर कर दिया गया।