बद्रीपुर में विशेष सफाई अभियान
डीग। बद्रीपुर पंचायत में गांव के लोगों ने स्वच्छता अभियान के तहत पोखर के आसपास उगी कटीली झाड़ियों को साफ किया पानी में लाल दवा डाली। इस अवसर पर कुओं की भी सफाई की गई। इस मौके पर ग्रामीणों ने माह में एक दिन विशेष सफाई अभियान चलाने का संकल्प लिया। समाज सेवी जयसिंह जाटव ने लोगों से कहा कि स्वच्छता जीवन का अभिन्न अंग है। जिस प्रकार हम अपने शरीर को साफ रखते हैं, उसी प्रकार हमें अपने घर,आंगन,गांव को स्वच्छ रखना चाहिए।