पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पेयजल संकट से लोग परेशान

पेयजल संकट से लोग परेशान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जनूथर। गांवनगला जनूथर में सौंख रोड़ स्थित मीठे पानी का हैंडपंप एक माह से खराब होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण हरिराम चौधरी दिनेश चंद ने बताया कि हैंडपंप खराब हो जाने से महिलाओं को एक किलोमीटर दूर खेतों में बने कुओं से पानी लाना पड़ रहा है। लोगों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर समस्या समाधान की मांग की है। पीएचईडी डीग के कनिष्ठ अभियंता महेश शर्मा ने कहा कि हमारे पास हैंडपंप मिस्त्री नहीं है, मिस्त्री पंचायत समिति के पास है।