पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीपी जलने से लोग परेशान

डीपी जलने से लोग परेशान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्रामपंचायत दांतलौठी के गांव नगला जनूथर में ट्रांसफार्मर जलने से पिछले बीस दिन से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

पूर्व वार्ड पंच राधेलाल, हरिओम, रामलाल, समय सिंह, विमला आदि ने डीग उपखंड अधिकारी कपूर चंद को ज्ञापन देकर बताया कि लोग तारों पर जंफर डाल देते हैं। इससे कभी भी हादसा हो सकता है। डीपी जलने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने एसडीएम से समस्या समाधान की मांग की है। जिस पर एसडीएम ने बिजली निगम के कनिष्ठ अभियंता को तुरंत समस्या समाधान के लिए कहा है।

क्याकहते हैं अधिकारी

बिजलीनिगम के जेईएन हिम्मत सिंह ने कहा है कि तारों की समस्या के समाधान के लिए ठेकेदार को केबल डालने को कह दिया गया है। डीपी बदलने के लिए बिजली के बिल भुगतान की रसीद लानी होगी। बिल जमा उपभोक्ताओं को दूसरी डीपी से जोड़ा जा रहा है।