आप नेता का आराेप-सांसद ने जड़े थप्पड़ कहा तुझे भी अभी बनाता हूं केजरीवाल
भरतपुर | आमआदमी पार्टी की ओर से शुक्रवार को सांसद बहादुरसिंह कोली के निवास के बाहर धरना दिया गया। बाद में ज्ञापन देने को लेकर विवाद हो गया। आप के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य विजय मिश्रा का आरोप है कि सांसद ने कहा कि मैं बनाता हूं तुझे केजरीवाल और उसके मुंह पर चार थप्पड़ जड़ दिए। ज्ञापन को सड़क पर फेंक दिया। इसकी शिकायत की, जिस पर सेवर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सांसद ने आरोपों को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि मेरा कोई विवाद नहीं हुआ, वरन मैंने ज्ञापन लेकर रेल मंत्री से मिलवाने का आश्वासन दिया था।
आप की ओर से सांसद निवास पर भरतपुर से कोसीकला वाया डीग-कामां रेल लाइन के लिए इस रेल बजट में स्वीकृति दिलाने तथा राशि घोषित कराने की मांग को लेकर धरना दिया गया था। धरना करीब चार घंटे चला। इस दौरान धरनार्थियों ने माइक पर गीत चलाए तथा भाषण भी दिए। आप नेता मिश्रा का कहना है कि कई बार सूचना देने के बाद भी सांसद कोली घर से बाहर नहीं आए। शाम करीब 4 बजे भुसावर जाने के लिए वे गाड़ी में बैठकर निकलने लगे तो कार्यकर्ताओं ने उन्हें ज्ञापन देने की कोशिश की। इस पर वे भड़क गए और उनके साथ मारपीट की। इसकी शिकायत उन्होंने एसपी से की। इस पर सेवर थाना के प्रशिक्षु शेष| पेज 18
आप नेता का आरोप...
सबइंस्पेक्टर रामअवतार मीणा पुलिस वालों के साथ सांसद निवास पर पहुंचे लेकिन तब तक सांसद कोली जा चुके थे। उन्होंने बताया कि मुझे सूचना मिली थी कि सांसद के निवास पर आम आदमी पार्टी के लोग धरना दे रहे हैं। कानून व्यवस्था के लिए पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचा था। जहां आप पार्टी के लोगों ने कहा कि हमसे सांसद ने अभद्र व्यवहार किया है। प्राथमिक पूछताछ में अभद्र व्यवहार की बात सामने नहीं आई है, कहासुनी अवश्य हुई है। इस मामले में किसी ने कोई रिपोर्ट भी नहीं दी है।
भरतपुर. विवाद के बाद पहुंची पुलिस।