पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भरतपुर | कामांमार्ग पर गांव परमदरा में रोडवेज बस की

भरतपुर | कामांमार्ग पर गांव परमदरा में रोडवेज बस की

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भरतपुर | कामांमार्ग पर गांव परमदरा में रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। दोनों शादी में जा रहे थे। पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है, जबकि चालक फरार हो गया। एसएचओ जलदीप यादव ने बताया कि लोहागढ़ डिपो की बस कामां से डीग रही थी।

गांव बरई निवासी 22 वर्षीय हरमुख पुत्र ज्ञान सिंह गुर्जर 25 वर्षीय हरिओम पुत्र देवी सिंह गुर्जर बाइक से गांव परमदरा में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। क्रशर के समीप बस ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे हरिओम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि हरसुख घायल हो गया। उसकी भरतपुर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।

शादी में शामिल होने जा रहे दो युवकों की मौत

खबरें और भी हैं...