सरकार के नुमाइंदों को ताकत दिखाएगा समाज
धरना-प्रदर्शन करने से नहीं मिलेगा आरक्षण
बीसूका के प्रदेश उपाध्यक्ष डा. दिगंबरसिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की कुटिल चाल के कारण ही जाटों को आरक्षण से वंचित होना पड़ा। तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने बिना रिकार्ड जुटाए आरक्षण दिया, जो न्यायालय में खारिज हो गया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जाटों को आरक्षण देने के लिए कृत संकल्प है। इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं किंतु धरना-प्रदर्शन से आरक्षण नहीं मिलेगा। कुछ नेता ऐसा करके माहौल खराब कर रहे हैं। यहां पत्रकार वार्ता में डा. सिंह ने कहा कि ओबीसी आयोग का गठन कर लिया गया है। जाट महासभा के माध्यम से पिछड़ेपन के तथ्य जुटाए जा रहे हैं, जिन्हें अगले 15 दिन में आयोग को पेश कर दिया जाएगा। उच्च शिक्षा मंत्री कालीचरण सर्राफ ने कहा कि ब्रज यूनिवर्सिटी में महाराजा सूरजमल रिसर्च सेंटर खोला जाएगा। महाराजा सूरजमल की मूर्ति स्थापित की जाएगी। चिकित्सा मंत्री राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि 18 माह में मेडिकल कॉलेज का निर्माण हो जाएगा। रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।
> 10 जनवरी 2000 को राज्य सरकार ने ओबीसी में जाटों को आरक्षण दिया।
>अगस्त 2014 में केंद्र सरकार ने जाटों को केंद्रीय सेवाओं में आरक्षण दिया।
>मार्च 2015 में सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान में भरतपुर-धौलपुर के जाटों सहित देश के 9 राज्यों के जाटों को आरक्षण से वंचित कर दिया।
> 10 अगस्त 2015 को राजस्थान उच्च न्यायालय ने भरतपुर-धौलपुर के जाटों का आरक्षण खारिज कर दिया।
> भरतपुर में जाट आरक्षण संघर्ष समिति का गठन कर आरक्षण के लिए लड़ाई की शुरूआत की गई।
कांग्रेस की कुटिल चाल से नहीं मिला आरक्षण : दिगंबर
सरकार ने आरक्षण रोककर किया अन्याय : विश्वेंद्र
भरतपुर। भरतपुर-धौलपुर जिले के जाटों को अन्य पिछड़ा वर्ग में शामिल किए जाने की मांग को लेकर शनिवार को दोपहर 12 बजे नुमाइश मैदान में हुंकार सभा होगी। सभा कोे कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट और विधायक विश्वेंद्रसिंह, पंडित रामकिशन आदि संबोधित करेंगे। हुंकार सभा से पहले आरक्षण के मुद्दे पर जिले के दो कद्दावर जाट नेता विधायक विश्वेंद्र सिंह तथा बीसूका के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ.दिगंबर सिंह ने शुक्रवार को पत्रकारों के सामने अपने-अपने तर्क रखे।
भास्कर
बड़ा मुद्दा