भरतपुर स्थापना दिवस समारोह कल
भरतपुर| जिलाप्रशासन, नगर निगम एवं लोहागढ़ विकास परिषद के संयुक्त तत्वावधान में भरतपुर स्थापना दिवस समारोह का शुभारंभ 14 फरवरी से विरासत दर्शन कार्यक्रम से किया जाएगा। परिषद सचिव डॉ. प्रदीप चतुर्वेदी ने बताया कि तीन दिवसीय विरासत दर्शन के अंतर्गत स्कूल छात्र-छात्राओं को जिले के ऐतिहासिक स्मारकों का अवलोकन करवाया जाएगा। कार्यक्रम समन्वयक योगेश कुमार शर्मा ने बताया कि 14 फरवरी को डीग में गोपाल प्रसाद मुदगल एवं हेमेन्द्र भारतीय तथा कामां में नरेन्द्र जोशी एवं डॉ. भगवान मकरंद विरासत दर्शन कार्यक्रम को संचालित करेंगे।