पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कैशियर से नाबालिग छीन ले गया दो लाख से भरा बैग

कैशियर से नाबालिग छीन ले गया दो लाख से भरा बैग

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कस्बेके कोर्ट परिसर के पास फोटोकॉपी रुके तहसील के कैशियर से सोमवार को दो नाबालिग दो लाख एक हजार 942 रुपए से भरा बैग छीनकर भाग गए। बच्चों को बैग लेकर भागता देख वहां हड़कंप मच गया। कैशियर के चिल्लाने पर लोगों ने पीछा कर नाबालिगों को पकड़ने का प्रयास किया। लोगों ने एक नाबालिग को पकड़ लिया, लेकिन दूसरा नाबालिग रुपए से भरा बैग लेकर भागने में सफल रहा।

तहसील कार्यालय में कार्यरत कैशियर नटवरलाल शर्मा एसबीबीजे की शाखा से दो लाख एक हजार 942 रुपए निकाल कर ऑफिस जा रहा था। रास्ते में न्यायालय के सामने कुछ आवश्यक दस्तावेजों की फोटो कॉपी कराने के लिए कैशियर रुका, उसी समय एक आठ वर्षीय नाबालिग बालक ने कैशियर के हाथ में लगा बैग छीनकर अपने साथी को थमा दिया। इसके बाद दोनों भागने लगे। कैशियर ने चिल्लाते हुए आरोपी का पीछा किया, लेकिन पलक झपकते ही नाबालिग ने अपने साथी को कंधे पर चढ़ाया

-शेषपेज 14 पर

बच्चों से अपराध कराने वाला गिरोह है सक्रिय

डीगमें पिछले कुछ समय से बच्चों का सहयोग लेकर अपराध कराने वाला गिरोह सक्रिय है। करीब दो माह पहले भी शहर में स्थित एक बैंक शाखा से एक नाबालिग कैश जमा कराने आए एक व्यक्ति की नगदी लेकर भागने का प्रयास कर रहा था। पुलिस ने मौके पर ही उसे पकड़ लिया था। इसके अलावा एक दुकानदार के गल्ले से भी एक नाबालिग नगदी चुराकर भाग गया था। पुलिस को संदेह है कि कोई गिरोह बच्चों का सहयोग लेकर लूट की वारदातों को अंजाम दे रहा है।