छात्र की हत्या प्रकरण के खुलासे की मांग
नगर| कस्बानिवासी राकेश की हत्या के मामले में सेामवार को कस्बा के प्रतिष्ठित लोग थानाधिकारी से मिले। उन्होंने हत्या आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की।
थानाधिकारी सुरेन्द्र कुमार ने लोगों को आश्वासन दिया कि पुलिस अपराधियों को पकड़ने के लिए जगह-जगह दबिश दे रही है, जल्द ही अपराधी पकड़ लिए जाएंगे। इस अवसर पर ब्राह्मण समाज अध्यक्ष दुर्गाप्रसाद, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष कुन्दन सिंह, सुनीलदत्त शर्मा, रामचरण गिरदावर, रामगोपाल यादव, केदार पातरिया, मिश्रीलाल दुबे, रतन यादव, बिशंभर दुबे, दुर्गेश कटारा, पटवार संघ जिलाध्यक्ष सुशील प्रधान आदि मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि 12 जनवरी को कस्बा के वार्ड संख्या 14 स्थित पचौरी मोहल्ला निवासी छात्र राकेश उर्फ गौरव घर से फीस जमा कराने डीग गया था, बाद में 20 जनवरी को उसका शव अलवर रोड स्थित गांव बूचाका के पास एक खेत में मिला।
नगर| थानाधिकारी से छात्र की हत्या के खुलासे की मांग करते कस्बेवासी।