- Hindi News
- आठ औषधि विक्रेताओं के अनुज्ञा पत्र निलंबित
आठ औषधि विक्रेताओं के अनुज्ञा पत्र निलंबित
सहायकऔषधि नियंत्रक ने जिले के आठ औषधि विक्रेताओं के यहां अनियमितता पाए जाने पर उनके अनुज्ञापत्र निलंबित किए हैं।
सहायक औषधि नियंत्रक सी.बी. गुप्ता ने बताया कि 21 से 23 अगस्त तक जिला कलक्टर गिरिराज सिंह कुशवाहा के निर्देश पर अभियान चलाया गया, जिसमें जयपुर से बुलाए गए औषधि नियंत्रण अधिकारियों ने नदबई, नगर, डीग भरतपुर में 11 निरीक्षण कर रिपोर्ट अनुज्ञापन प्राधिकारी एवं सहायक औषधि नियंत्रक भरतपुर को दी थी। इन रिपोटर्स पर कार्रवाई कर अनुज्ञापत्रों की शर्तों का उल्लंघन किए जाने पर सात फर्मों के अनुज्ञापत्र निलंबित किए गए हैं। जिनमें सतीश चन्द राम दयाल कटरा मंडी नदबई का 5 दिन 29 से 3 अक्टूबर, जसोरिया मेडिकल्स अस्पताल के पास नगर का 30 दिन 26 सितंबर से 25 अक्टूबर तक, जगदीश मेडिकल स्टोर मुख्य बाजार अस्पताल के सामने नगर का 7 दिन1 से 7 अक्टूबर, लक्ष्मी मेडिकोज राजकीय चिकित्सालय के सामने पानी की टंकी के पास उपाध्याय पाड़ा, नदबई का 7 दिन 13 से 19 अक्टूबर तक, कन्हैया लाल छैल बिहारी एंड संस जामा मस्जिद का 7 दिन 29 से 5 अक्टूबर तक, सूरज फार्मा 12 गणपति मार्केट नदबई का 3 दिन 29 सितंबर से 1 अक्टूबर तक, गिर्राज प्रसाद नंद किशोर गांधी लक्ष्मण मन्दिर डीग का 10 दिन 9 सितंबर से 5 अक्टूबर तक अनुज्ञापत्र निलंबित किया गया है।
इसके अतिरिक्त औषधि नियंत्रण अधिकारी द्वारा किए गए निरीक्षण पर सैनी मेडिकोज मैन मार्केट सेवर का 20 दिन 26 सितंबर से 15 अक्टूबर तक अनुज्ञापत्र निलम्बित किया गया है।