बाइक चोरी करके भागा व्यक्ति पकड़ा
नदबई| कस्बेके बाजार से शनिवार शाम करीब साढ़े चार बजे बाइक चोरी करके भागा व्यक्ति नाकाबंदी लोगों के पीछा करने पर तेज स्पीड में कुम्हेर रोड पर बाइक फिसल जाने से घायल हो गया। इसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है तथा चोरी की बाइक को पुलिस ने जब्त कर लिया है। पान्हौरी डीग निवासी विष्णु पुत्र अंगद शनिवार शाम को कस्बे के बाजार से कस्बा निवासी मुकेश गुप्ता की बाइक का ताला तोड़कर चोरी कर ले गया। जैसे ही बाइक मालिक मुकेश को पता चला तो उसने पुलिस को सूचना दी। इस पर पुलिस ने नाकाबंदी की और बाजार के व्यापारियों ने बाइक चोर का पीछा किया। इससे बाइक को तेजी से भगाकर ले जाते समय कुम्हेर रोड पर बाइक फिसल गई और विष्णु घायल हो गया।