पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विद्युत निगम ने बकायादारों के बिजली कनेक्शन काटे

विद्युत निगम ने बकायादारों के बिजली कनेक्शन काटे

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्रामीणक्षेत्रों में विद्युत निगम के बिजली चोरी छीजत रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटे हैं।

जुरहरा|जीएसएससे जुड़े दो गांवों के बकायादार बिजली उपभोक्ताओं ने निगम की बकाया राशि को जमा नहीं कराने के कारण को दोनों गांवो की बिजली सप्लाई को बंद कर दिया। बिजली निगम के जुरहरा कनिष्ठ अभियंता जीतेश मीणा ने बताया कि गांव जीराहेड़ा तथा काकन खोहरी के बिजली उपभोक्ताओं पर विभाग की करीब 11 लाख रुपए की राशि बकाया चल रही थी। इन दोनों गांवों की बिजली सप्लाई को जुरहरा जीएसएस से बंद किया गया है।

डीग|गांवबहज एवं बरौली चौथ में निगम के काफी समय से बकाया चल रही 19 उपभोक्ताओं पर बिजली बिल की राशि पांच लाख 54 हजार 180 रुपये की राशि के विद्युत कनेक्शन एवं शहर में 2 लाख 48 हजार 753 रुपए के 11 जनों के कनेक्शन काटकर मीटर एवं केबिल को जब्त किया है। बहज, सांवई, बरौलीचौथ में 15 मामले विद्युत चोरी के पकड़े हैं तथा 9 उपभोक्ताओं से करीब 5 लाख 50 हजार रुपए की बकाया राशि वसूल की है।

बाबूला|क्षेत्रके गांव डहरा, नगला बोहरा,पपरेरा, घदेडा आदि के उपभोक्ताओं द्वारा बिजली बिल जमा नहीं कराने पर निगम अभियंता ने दर्जनों कनेक्शन काटे तथा ट्रांसफार्मर उतारे लिए हैं। टीम ने डहरा गांव के बनयसिंह, शकुंतला, पूरन सिंह, गुलकंदी, गंगालाल, लीलावती, कुमरपाल, थान सिहं, गांव घदेडा के लालाराम, भगवान सिंह, मोहकम सिंह, जलदेव का कृषि कनेक्शन काट कर ट्रांसफार्मर उतार ले गए।

पहाड़ी|विद्युतनिगम ने बकाया वसूली के चलते शुक्रवार को 28 कनेक्शनों को काट दिया। कनिष्ठ अभियंता नीतिश तिवाड़ी ने बताया कि पहाड़ी कस्बा में महावीर, टूंडल, जवाहर, भूदर, लल्लू,मोहनश्याम, हुकमचंद, आदि 28 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए हैं। इन उपभोक्ताओं पर लंबे अर्से से कई लाख रुपए के बिजली बिल बकाया चल रहे थे। ज्ञातव्य रहे कि विद्युत निगम काफी लंबे समय से घाटे में चल रहा है।

बाबूला. विद्युत कर्मी ट्रांसफार्मर उतरते हुए।

खबरें और भी हैं...