चालक परिचालक को बंधक बनाकर लूटा ट्रक
आगरायूपी क्षेत्र में चने से भरा ट्रक को बदमाशों ने हथियारों के बल पर लूट लिया और तीन दिन तक चालक परिचालक को बंधक बनाए रखा। बाद में ट्रक मंगलवार को जनूथर-नगर मार्ग पर धंस गया और बदमाश भाग गए। तभी ग्रामीणों ने संदिग्ध एक व्यक्ति को भागते पकड़ लिया, जिसे पुलिस ने हिरासत में लेने के बाद घटना की रिपोर्ट ट्रक मालिक द्वारा दर्ज नहीं कराने पर बुधवार को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार मंडी सुजालपुर मध्यप्रदेश से चना लेकर एक ट्रक में चालक परिचालक दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। 8 फरवरी को आगरा वाई पास पर एक मोड़ पर धीमा होने पर तीन बदमाश उसमें चढ़ गए। कट्टा दिखाकर दोनों को बंधक बना लिया। उनको एक दिन मेवात क्षेत्र के जंगल में लाकर कहीं रखा। उसके बाद मंगलवार को जनूथर से होकर नगर की ओर जाते समय डीग के पास ट्रक को जनूथर की पानी की टंकी के पास चालक परिचालक ने शौच के बहाने रुकवा लिया। एक बदमाश मोबाइल से बात करने ट्रक से उतरकर आगे चला गया। दोनों चालक परिचालक ट्रक में बैठ गए। तभी बदमाशों ने सामने से आई भूसे की ट्राली से बचाने की चालक से कहा। जैसे ही चालक ने आगे बढ़ाया तो उसने ट्रक को सड़क के किनारे एक ओर नाले में फंसा दिया और उसमें सवार सभी लोग उतरकर भाग गए। ग्रामीणों ने संदेह हुआ तो एक व्यक्ति पकड़ में गया, जिसे डीग थाना पुलिस को सौंप दिया।
डीग थाना के एएसआई विशाल सिंह ने बताया कि पीड़ित ट्रक मालिक पलवल हरियाणा निवासी रविन्द्र के आने पर उसने थाने में मामला दर्ज कराने से इंकार कर दिया। पुलिस ने चने से भरा ट्रक लावारिस हाल में मिलने पर धारा 102 में जब्त कर लिया, जबकि पकड़े गए संदिग्ध एक व्यक्ति गढ़ी भीमा निवासी प्रदीप कुमार पुत्र रामो नाई को बुधवार को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।
जनूथर. ग्रामीणों द्वारा पकड़ा गया आरोपी।