पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गौरक्षा यमुना रक्षा चेतना यात्रा का स्वागत

गौरक्षा यमुना रक्षा चेतना यात्रा का स्वागत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीमहादेवअनाथ गौशाला सेवा समिति के तत्वावधान में स्वामी वंदन गिरि महाराज के नेतृत्व में गौ रक्षा यमुना रक्षा चेतना यात्रा बुधवार को कस्बे में पहुंची। यात्रा का कैलाश शर्मा,पूरन सिंह, ब्रजेन्द्र सिंह आदि ने पान्हौरी गेट पर स्वागत किया।

स्वामी वंदना गिरि ने बताया कि ब्रज चौरासी कोस पदयात्रा का उद्देश्य ब्रज के लोगों में गौ रक्षा ,गौ सेवा प्रदूषित यमुना को शुद्धिकरण के लिए अभियान चलाना है। आज ब्रज क्षेत्र में बड़े पैमाने पर गोकशी हो रही है। यमुना पूरी तरह से प्रदूषित हो चुकी है, उसमें गंदा पानी डाला जा रहा है। जो हमारी ब्रज की संस्कृति श्रद्धा पर सीधा आघात है। इस दौरान साध्वी कुसुम शर्मा ने कहा कि 15 मार्च को कोसी से दिल्ली के लिए यमुना मुक्ति आंदोलन में लाखों लोग कूच करेंगे। इस मौके पर महंत सियाराम दास, महावीर दास, चकाचक बाबा, रामानंद, किशोरी सखी आदि पदयात्री मैजूद थे।