- Hindi News
- इंटरनेशनल रेडियो फेस्टिवल में भाग लेकर लौटी नंबर 1 आरजे मीनाक्षी
इंटरनेशनल रेडियो फेस्टिवल में भाग लेकर लौटी नंबर-1 आरजे मीनाक्षी
चंडीगढ़| देशकी नंबर-1 आरजे मीनाक्षी इंटरनेशनल रेडियो फेस्टिवल में हिस्सा लेकर स्विटजरलैंड के ज्यूरिख से लौट आई हैं। आईआरएफ ने 94.3 माय एफएम की चंडीगढ़ की आरजे मीनाक्षी को देश का नंबर-1 आरजे चुना है। वे 3 सितंबर को ज्यूरिख गई थीं। अगले ही दिन वे दुनिया के 70 देशों से आए कई आरजे से मिलीं। उनके रेडियो के बारे में जाना और माय एफएम के बारे में उन्हें बताया। मीनाक्षी ने बताया कि किस तरह माय एफएम मनोरंजन के साथ साथ लोगों को देश-दुनिया के साथ अपडेट भी रखता है। 5 सितंबर को मीनाक्षी ने साउंड ऑफ इंडिया शो प्रस्तुत किया। इसे रूस, लंदन,अमेरिका, यूएई और सिंगापुर समेत 80 देशों में प्रसारित किया गया। जाने-माने आरजे टोनी प्रिंस ने अपनी टीवी डॉक्यूमेंट्री के लिए मीनाक्षी का इंटरव्यू भी लिया। 6 सितंबर को मीनाक्षी \\\"चेंजेस फेस ऑफ रेडियो\\\' ग्रुप डिस्कशन में हिस्सा लिया।