अवैध शराब बरामद तस्कर गिरफ्तार
अवैध शराब बरामद तस्कर गिरफ्तार
भरतपुर.कामांपुलिस ने गया कुंड मोहल्ला से धर्मसिंह पुत्र रमेश जाटव निवासी विलोंद थाना कामां को नौ लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर गिरफ्तार किया है। इसी प्रकार डीग पुलिस ने गांव वहज के पास से नरेशचंद पुत्र रतनलाल जाटव निवासी कस्बा डीग को 48 पव्वा अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। इसी तरह भुसावर पुलिस ने अवैध शराब छोड़कर फरार हुए शराब तस्कर जलसिंह निवासी निठार थाना भुसावर को गिरफ्तार किया है।