पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गांव खान पैंघोर में गाड़ी पर की फायरिंग

गांव खान पैंघोर में गाड़ी पर की फायरिंग

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुम्हेर| गांवखान पैंघोर निवासी केवलसिंह जाट ने गांव कूम्हां पैंघोर के देवेन्द्र उर्फ कलुआ जाट के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने पीछे से गाड़ी पर फायर करने का मामला दर्ज कराया है। दोनों ही ठेकेदार हैं और मंगलवार को डीग में टैंडर प्रक्रिया के दौरान दोनों के बीच झगड़ा हुआ था।

हैड कांस्टेबल वीर विक्रमसिंह के अनुसार केवलसिंह 9 फरवरी को डीग से अपने वाहन से गांव खान पैंघोर लौट रहा था। तभी आरोपी देवेन्द्र उर्फ कलुआ ने उसकी गाड़ी का कुम्हेर से पीछा किया और फायरिंग कर मोबाइल पर जान से मारने की धमकी दी। उल्लेखनीय है कि 9 फरवरी को डीग के सार्वजनिक निर्माण विभाग कार्यालय में टैंडर प्रक्रिया के दौरान केवलसिंह देवेन्द्र उर्फ कलुआ में झगड़ा हो गया था। डीग थाने में केवलसिंह ने देवेन्द्र उर्फ कलुआ के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कराया था।

खबरें और भी हैं...