पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सेऊ सुहैरा में पानी के लिए किसानों की महापंचायत

सेऊ-सुहैरा में पानी के लिए किसानों की महापंचायत

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीग| क्षेत्रके गांव सेऊ-सुहैरा की पोखर पर किसान संघर्ष समिति के तत्वावधान में किसानों की महापंचायत रघुवर फौजदार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें पूर्व सांसद पं. रामकिशन ने कहा कि किसानों को अगर अपना अधिकार प्राप्त करना है तो सभी जाति,धर्मों को भूलकर संगठित होकर संघर्ष करना होगा। उन्होंने कहा कि अगर संगठित होकर प्रयास करते तो तीस वर्ष पूर्व ही डीग क्षेत्र के किसानों को गुडगांव कैनाल से सिंचाई के लिए पानी मिलता और यहां के किसानों की तस्वीर ही बदल जाती। महापंचायत में किसान संघर्ष समिति के संयोजक मोहन सिंह ने कहा गुडगावां कैनाल इस क्षेत्र के बच्चों का भविष्य है। समिति की अगली महापंचायत 21 फरवरी को सिनसिनी के पास गांव नगला लोधा में आयोजित कि जाएगी। इस मौके पर पीतम पास्ता, शिवराम गुर्जर, लक्ष्मण सिंह, पूर्व सरपंच बलवीर सिंह, रामदयाल सूबेदार आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...