पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पूर्व सरपंच के बेटे से 4.5 लाख रुपए लूटे

पूर्व सरपंच के बेटे से 4.5 लाख रुपए लूटे

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नदबईके गांव कटारा के पास गुरुवार दिनदहाड़े बदमाशों ने कट्टे से फायर करके पूर्व सरपंच के पुत्र रामवीर सिंह से साढ़े चार लाख रुपए लूट लिए हैं। वह ठेकेदारी के मजदूरों को भुगतान करने सामान की खरीद के लिए कस्बे की पंजाब नेशनल बैंक शाखा से रुपए निकालकर बाइक पर लेकर जा रहा था। घटना के बाद ग्रामीण कुम्हेर, डीग नदबई पुलिस की घेराबंदी के बाद बदमाश अपनी कार को गांव सौंख कठूमर के जंगल में छोड़कर खेतों में होकर भाग गए। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है।

गांव कटारा निवासी पूर्व सरपंच भीम सिंह का पुत्र रामवीर जलदाय विभाग में ठेकेदारी करता है। उसने पंजाब नेशनल बैंक से 4 लाख 50 हजार रुपए निकाले थे, जो उसने थैले में रख लिए। उसके बाद बाइक पर लगे बैग में रुपयों का थैला रख लिया। शेष| पेज 15

बाइकसे अपने गांव कटारा जा रहा था। तभी नगर तिराहे के पास गांव कटारा में ही निजी क्लीनिक चलाने वाला साबोरा निवासी डा. रामवीर मिल गया। वह भी गांव कटारा जाने के लिए उसके साथ बाइक पर सवार हो गया।







नदबई से खेड़ली जाने वाले मार्ग पर गांव कटारा से करीब एक किलोमीटर पहले स्थित झौरोल वाली धर्मशाला के पास फिगो कार आगे गई। कार के आगे आने से बाइक सवार रामवीर उसका साथी रुक गए। कार में चार बदमाश हथियारों से लैस थे, इन्होंने बाइक को रोककर अवैध कट्टा से फायर किए। बदमाश उसकी बाइक के बैग में से रुपयों से भरे थैले को लूटकर ले गए। घटना करीब 11.30 बजे की है। इसकी सूचना पीड़ित रामवीर ने फोन पर पुलिस को दी। जिस पर प्रशिक्षु उप निरीक्षक योगेंद्र सिंह मय पुलिस जाब्ते के घटना स्थल पर पहुंचे। जहां घटना की जानकारी लेकर क्षेत्र की चारों ओर से नाकाबंदी कराई। बदमाश घेराबंदी की वजह से अपनी कार को गांव सौंख कठूमर के जंगल में छोड़कर खेतों में होकर फरार हो गए। पुलिस ने बदमाशों की छोड़ी गई कार को जब्त कर लिया है तथा उनकी तलाश जारी है।

मजदूरी भुगतान के लिए निकाले रुपए

पीड़ित रामवीर सिंह ठेकेदारी का कार्य करता है। उसके कठूमर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत गंजपुर, नूरपुर, टीकरी में डीप बोर के कार्य चल रहे हैं। ठेकेदार रामवीर ने मजदूरों को भुगतान करने एवं सामान की खरीद के लिए पीएनबी से साढ़े चार लाख रुपए निकाले थे।

खबरें और भी हैं...