जगन्नाथ पुरी के लिए विशेष ट्रेन 26 को
जयपुर | आईआरसीटीसीने जगन्नाथ पुरी यात्रा के लिए शीतकालीन ट्रेन शुरू की है। ट्रेन 26 दिसंबर को चंडीगढ़ से रवाना होकर शाम को जयपुर पहुंचेगी। यहां से पुरी के लिए रवाना होगी। 28 दिसबंर को पुरी में भगवान जगन्नाथ के दर्शन के बाद ट्रेन 29 दिसंबर को भुवनेश्वर में लिंगराज मंदिर के लिए रवाना होगी। यहां पर कोणार्क सूर्य मंदिर के दर्शन के बाद 30 दिसंबर को भुवनेश्वर से चलेगी और 1 जनवरी को जयपुर पहुंचेगी। आईआरसीटीसी के सहायक प्रबंधक पर्यटन योगेंद्र सिंह गुर्जर ने बताया कि ट्रेन का किराया ~5,775 प्रति व्यक्ति रहेगा। इसमें आने-जाने का किराया, धर्मशाला, नाश्ता, भोजन और स्टेशन से धर्मशाला तक परिवहन की व्यवस्था शामिल होगी। ट्रेन की बुकिंग आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.railtourismindia.com और बनीपार्क स्थित क्रिस्टल मॉल कार्यालय में करा सकते हैं।