टक्कर में पति की मौत, पत्नी घायल
कुम्हेर। शुक्रवारदोपहर को डीग-कुम्हेर मार्ग पर पला मोड़ पर एक ट्रक की टक्कर से पला निवासी एक युवक की मौत हो गई। एएसआई अर्जुनसिंह ने बताया कि पला निवासी 24 वर्षीय रिंकू पुत्र बल्देव अपनी प|ी के साथ बच्ची को कुम्हेर दिखाने रहा था। तभी डीग की ओर से रहे ट्रक ने उसे चपेट में ले लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही 108 एम्बुलेंस द्वारा उसे इलाज के लिए कुम्हेर लाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे इलाज के लिए भरतपुर रैफर कर दिया। जहां रास्ते में उसकी मौत हो गई।